पाली में एक घर के बाहर रखी स्कूटी किसी ने जला दी। आग लगती देख पड़ोसियों की मदद से स्कूटी पर लगी आग बुझाई लेकिन तब तक स्कूटी का काफी हिस्सा जल चुका था।
घटना को लेकर पाली शहर के सर्वोदय नगर में रहने वाली मायादेवी ने औद्योगिक थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह जनरल स्टोर से सामान लेकर आ रही थी। इस दौरान तीन युवकों से कहासूनी हो गई थी। रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर मोहल्लेवासियों के शोर पर वे लोग उठे तो घर के बाहर रखी उनकी वर्ष 2024 मॉडल की स्कूटी जल रही थी। मोहल्लेवासियों की मदद से आग बुझाया लेकिन तब तक स्कूटी का काफी हिस्सा जल चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लड़कों से उनकी कहासूनी हुई थी। संभवत उन्होंने स्कूटी को जलाया होगा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू की।


