उदयपुर का सज्जनगढ़ अभयारण्य में 17 फरवरी के दिन बंद रहेगी। वहां पर उसके रखरखाव को लेकर आवश्यक होने के चलते वन विभाग ने यह निर्णय किया किया है। वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि 17 फरवरी (सोमवार) को वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान मानसून पैलेस जानी वाली रोड की रिपेयरिंग करने के साथ ही अन्य रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन तलहटी में स्थित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क खुला रहेगा। उल्लेखनीय है कि सेंचुरी होकर मानसून पैलेस जाने वाला रास्ते की सड़क कई जगह से डेमेज है जिसको ठीक किया जाएगा।


