525 शिवपुरी धाम में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा:10 दिनों तक प्रवाहित होगी धर्म की गंगा, देश का एकमात्र 525 शिवलिंग धाम

कोटा शहर के उद्योग नगर क्षेत्र के थेकडा में स्थित शिवपुरी धाम जो की पूरे देश में 525 शिवलिंग के लिए विख्यात है। शिवपुरीधाम आश्रम पर शिव महापुराण कथा का आयोजन 17 फरवरी से 26 फरवरी तक दस दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। 525 शिवलिंग का रुद्राभिषेक, श्रृंगार होगा। शिवपुरीधाम के संचालक 108 भीष्म महंत नागा बाबा सनातनपुरी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव एवं राणा रामपुरी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कथा का शुभारंभ 17 फरवरी को गणेश पूजन व कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर में अमृत सरोवर जलकुण्ड पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर निकाली जाएगी। कलशयात्रा में 101 कलश धारण किए महिला श्रद्धालु शामिल होंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। कथा का वाचन आचार्य भागवत भूषण मानस मर्मज्ञ शास्त्री नारायण लाल शर्मा करेंगे। सनातनपुरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला में 23 फरवरी से तीन दिवसीय नव कुण्डीय महारूद्री यज्ञ होगा, जिसमें नवकुण्डों पर तीन दिन तक सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक भक्तजनों द्वारा लाखों आहूतियां दी जाएंगी। 25 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहूति और 525 शिवलिंग का रुद्राभिषेक, श्रृंगार व कथा की पूर्णाहुति और आम भण्डारा, 26 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त दर्शन कार्यक्रम होगा। 525 शिवलिगों को पहनाएंगे नये वस्त्र संत सनातनपुरी जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को शिवपुरीधाम में स्थापित सभी 525 शिवलिगों को नये वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। एक साथ 525 शिवलिंगों का अद्भुत श्रृंगार होगा। अगले दिन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भक्तजनों के लिए दर्शन व पूजन का कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *