मालपुरा में भी सड़कों और उतरे जांगिड़ समाज के लोग:छात्रा की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, भीलवाड़ा-जयपुर स्टेट हाइवे पर लगाया जाम

लाम्बाहरिसिंह कस्बे की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित मालपुरा के जांगिड़ समाज के लोग भी आज सड़कों पर उतर गए। लोग रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंचे। जहां SDM अमित चौधरी नहीं मिलने से पास ही स्थित उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन वहां भी नहीं मिले। फिर गुसाए जांगिड़ समाज के लोगों ने उनके आवास के सामने से निकल रहे जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। फिर करीब ढाई घंटे बाद दोपहर ढाई बजे SDM अमित चौधरी आए और लोगों से ज्ञापन लिया। उसके बाद लोगों ने धरना खत्म किया। उधर, जाम लगाने से हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इससे वाहन चालक समेत अन्य लोग भी परेशान रहे। ज्ञात रहे कि लांबा हरिसिंह कस्बे के कुंड में मंगलवार सुबह नहाने गए लोगों को नाबालिग छात्रा का शव दिखा था। बाद में पुलिस और परिजन भी पहुंचे थे। परिजनों ने हत्या का एक युवक पर नामजद आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उन्नीस घंटे तक शव नहीं उठाया था। फिर तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजनों ने बीस घंटे बाद बुधवार दोपहर को शव लिया था। लेकिन अभी तक भी इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे नाराज मालपुरा में जांगिड़ समाज के लोग गांधी पार्क में आज सुबह करीब 10.30 बजे एकत्रित हुए। फिर वहां से महिला-पुरुष, बच्चे हत्यारों को फांसी दो के बैनर लिए नारेबाजी करते हुए आगे चल रहे थे। सुबह 11 बजे SDM कार्यालय पहुंचे, जहां SDM अमित चौधरी नहीं मिले। उसके बाद लोग उन्हे ज्ञापन देने के लिए पास ही उनके आवास गए, लेकिन वहां भी वे नहीं मिले। इससे नाराज लोगों ने SDM आवास के सामने से गुजर रहे जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। फिर करीब ढाई घंटे बाद दोपहर ढाई बजे SDM अमित चौधरी आए और लोगों से ज्ञापन लिया। उसके बाद करीब तीन बजे लोगों ने धरना खत्म किया। उसके बाद जांगिड़ समाज् के लोगों ने मीटिंग कर इस पूरे मामले में न्याय की मांग को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से रविवार को समाज के लोग मिलने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी मृतका के परिजनों से मिले, सीसी टीवी खंगाले पुलिस ने ऐतिहासिक हरिसागर कुंड के रास्ते पर एवं अजमेर रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में जुटी पुलिस आज मृतका के घर पहुंची और उसके परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी ने जल्द उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इनपुट: संजय पाराशर, लांबाहरिसिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *