अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत:साथी को खाना देने जा रहा था, ट्रक में था ड्राइवर

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में ओंडेला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को सड़क पर पड़ा देख स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक चीकू (30) पुत्र सुआलाल कुशवाह शिव नगर कॉलोनी धौलपुर का रहने वाला था। युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ट्रक ड्राइवरी करता था। जो घर से खाना बनवाकर अपने साथी ड्राइवर को देने के लिए स्कूटी से घर से निकला था। इसी बीच तेजपुरा गांव के पास स्थानीय लोगों को युवक का शव सड़क पर मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के साथ पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद शव को जिला अस्पताल पुलिस की मदद से मॉर्चुरी में रखवाया गया। प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *