भीलवाड़ा में बनेगी 2KM की एलिवेटेड रोड:250 करोड़ खर्च होंगे; लॉजिस्टिक पार्क होगा, जहाजपुर में खुलेगा ACJM कोर्ट

भीलवाड़ा जिले को बजट में आधारभूत ढांचे से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास तक बड़ी सौगातें मिली हैं। शहर में गायत्री आश्रम से रामधाम तक 250 करोड़ रुपए की लागत दो किलोमीटर की एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। लॉजिस्टिक पार्क की घोषणा की गई है। बाड़मेर, ब्यावर और भीलवाड़ा के लिए संयुक्त रूप से 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं जहाजपुर में ACJM (अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय) कोर्ट की स्थापना करने की घोषणा की गई है। सड़कों के लिए 10,400 करोड़ मिलेंगे मांडल–शाहपुरा सड़क सुदृढ़ीकरण (40 किमी) के लिए 98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा समोड़ी से देलाना तक 41 किमी सड़क कार्य के लिए 45 करोड़, कोठारी नदी रिवर फ्रंट और गांधी सागर तालाब सौंदर्यकरण के लिए 27 करोड़, तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय व स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। सड़क, पुल, बिजली, सिंचाई, स्मार्ट पार्किंग, आयुष चिकित्सालय, पशु चिकित्सा केंद्र और 50 एमटी प्रतिदिन क्षमता के वेस्ट प्लांट जैसी घोषणाएं जिले के समग्र विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। टेक्सटाइल उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत राज्य सरकार ने केंद्र के ‘PM MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क’ को राजस्थान में लाने के लिए पूरा सहयोग देने और दावा पेश करने की बात कही है। यदि यह परियोजना भीलवाड़ा को मिलती है, तो कपड़ा उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और निवेश के अवसर मिल सकते हैं। सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समोड़ी–दरीबा–महेंद्रगढ़–नांदसा–देलाना चज्जा का झोपड़ा से धनौला चौराहा मांडल–शाहपुरा सड़क सुदृढ़ीकरण भीलवाड़ा–देवगढ़ सड़क बलिया से भवानीपुर धनवाड़ा चौराहा–चवलेश्वर पार्श्वनाथ–राजगढ़ (जहाजपुर) उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य मांडल माली खेड़ा – कोठारी नदी पुलिया कोठारी नदी पर अतिरिक्त पुलिया निर्माण बिजली विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण भीलवाड़ा के बड़ौद, तालोद, कार्टन सांगवा में सौंदर्यीकरण एवं शहरी विकास गायत्री आश्रम से रामधाम तक एलिवेटेड रोड साबुन मार्ग के पास R.U.B. (रेलवे अंडर ब्रिज) कोठारी नदी रिवर फ्रंट एवं गांधी सागर तालाब सौंदर्यकरण सीवरेज परियोजना भीलवाड़ा में सीवरेज कार्य के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग शिक्षा क्षेत्र भीलवाड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सीएचसी/पीएचसी के लिए उपकरण जिले में जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र व ब्लॉक कार्यालय नवीनीकरण शाहपुरा में 50 बेड क्षमता का एकीकृत आयुष चिकित्सालय ऑब्जरवेशन एवं चिल्ड्रन होम जरूरतमंद व निराश्रित बच्चों के संरक्षण के लिए न्यायिक व्यवस्था विस्तार जहाजपुर (भीलवाड़ा) में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना सिंचाई एवं तालाब विकास मांडल तालाब फेसवाल कार्य बजट में शामिल। मेजा फीडर नवीनीकरण (मांडल) पशुपालन एवं डेयरी विकास बेंगोली, रायपुर, धनौला, जहाजपुर में नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र उपरेड़ा (बनेड़ा), भीलवाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *