कोटा बिल्डिंग हादसे के 4 दिन बाद भी आरोपी-दाऊद फरार:मुरादाबादी की सभी दुकानें बंद, लाइसेंस-डॉक्यूमेंट की होगी जांच

कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुए बिल्डिंग हादसे को चार दिन पूरे हो गए हैं। वहीं मुरादाबादी रेस्टोरेंट बिल्डिंग का संचालक दाऊद मुरादाबादी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- दाऊद मुरादाबादी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टेक्निकल टीम लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा- मामले की जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है। बिल्डिंग निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड, परमिशन और अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में नगर निगम, केडीए सहित कई एजेंसियां शामिल हैं। साथ ही एफएसएल जांच और निर्माण सामग्री की रिपोर्ट भी अनुसंधान का हिस्सा होगी। मुरादाबादी की सभी दुकानों के लाइसेंस और डॉक्यूमेंट की भी जांच की जाएगी। घायलों को बचाने वाले पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान डीएसपी ने बताया- हादसे के तुरंत बाद पुलिस की तत्परता से चार लोगों की जान बचाई गई। बिल्डिंग गिरने के करीब पांच मिनट में पुलिस के चार जवान मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने बिल्डिंग के अंदर फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस विभाग इन जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। वहीं, दाऊद मुरादाबादी से कोटा में संचालित मुरादाबादी की अन्य दुकानें फिलहाल बंद हैं। इन सभी दुकानों के लाइसेंस और डॉक्यूमेंट की भी जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार दाऊद के परिजन और भाई भी फरार हैं। इन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। कोटा बिल्डिंग हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कोटा में जिस रेस्टोरेंट के कारण हादसा वो अवैध:अब जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, आरोप-अधिकारियों की लापरवाही के कारण बिल्डिंग गिरी राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। दावा किया जा रहा है जिस रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के कारण हादसा हुआ वो अवैध है। इस रेस्टोरेंट को करीब दो महीने पहले ही नगर निगम ने बंद करा दिया था। फिर भी इसमें निर्माण काम हो रहा था। शनिवार रात को यहां के कंस्ट्रक्शन के कारण पड़ोस वाले दिल्ली रेस्टोरेंट की बिल्डिंग ढह गई। (पूरी खबर पढ़ें) कोटा में रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरी, देखिए 10 PHOTOS:मलबे में दबे लोग चीख रहे थे- हमें बचा लो; युवक के दोनों पैर कटे कोटा के तलवंडी में शनिवार रात 9 बजे तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबे एक युवक ने जिंदगी की आस में अपनों को फोन किया और बचाने की गुहार लगाई। खाना खा रहे कोचिंग स्टूडेंट समेत कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 20 साल के कोचिंग स्टूडेंट और 14 साल के बच्चे ने अपनी जान गंवा दी (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *