तुपकाडीह | अंगवाली उत्तरी पंचायत के तेनु बोकारो नहर के पास जंगल में बुधवार सुबह हाथी देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। उत्तरी पंचायत मुखिया ने बताया कि नहर पार स्थित चिंतामणि रजवार के बारी में जंगली हाथी ने लगे फसल को बर्बाद कर दिया। जंगल मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों व ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।


