कथारा | कोल इंडिया में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार के साथ बैठक की। सभागार में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक ने यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल स्थगित करने का अनुरोध किया।


