नया ट्रेंड… पहली बार चुनाव लड़ रहीं महिला प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर में नामचीन चेहरों को बनाया निवेदक

नगर निगम चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रचार के सभी आयाम आजमा रहे हैं। लेकिन इस बार एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या अधिक है, इसलिए उनके बैनर या पोस्टर में उनके साथ निवेदक के रूप में अपने पति या क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति का फोटो लगा रही हैं। ऐसा पूर्व पार्षद भी कर रहे हैं, जिन्होंने इस बार अपनी जगह प|ी को प्रत्यासी बनाया है। कई अन्य महिला प्रत्याशी भी ऐसा कर रही हैं, जो गृहिणी हैं और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर – 19 की प्रत्याशी विमला कुमारी के पोस्टर में निवेदक के रूप में ज्योत्स्ना केरकेट्टा की तस्वीर है और उन्होंने खुद को आदिवासी नेत्री बताया है। वार्ड नंबर- 19 की प्रत्याशी गीता कुमारी के पोस्टर में पूर्व पार्षद सुजीत उरांव की तस्वीर निवेदक के रूप में लगी है। गीता पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड नंबर- 3 की प्रत्याशी सोनम कच्छप के पोस्टर में निवेदक के रूप में उनके पति राजेश उरांव की तस्वीर है। राजेश पिछले चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैं। वार्ड नंबर- 8 की प्रत्याशी प्रियंका सिंह के पोस्टर में उनके पति अजनेश सिंह की तस्वीर है। पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि प्रियंका आपकी बहू हैं, वोट दें। वार्ड नंबर-2 की प्रत्याशी आलिया नाज ने अपने पोस्टर में निवेदक के रूप में मुजीब कुरैशी की तस्वीर लगाई है, जो झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *