ब्यावर| सड़क दुर्घटना में जीप में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय जम्मू देवी पत्नी त्रिलोक सिंह एवं 45 वर्षीय लीला देवी पत्नी बूधा देवी, निवासी काणुजा, रायपुर से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी जीप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सहायता कर घायल महिलाओं को अमृतकौर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


