पचलंगी | जहाज-मावता की ढाणी नवोड़ा वाली को गुहाला (सीकर) से जोड़ने वाले कच्चे मार्ग पर रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नवोड़ा की ढाणी से गुहाला का बाजार नजदीक होने पर ग्रामीण सीकर- दिल्ली मेगा हाईवे गुहाला स्टैंड से ही यात्रा करते है। बरसात के मौसम में रास्ते के गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में परेशानी होती है। रास्ते को पक्का करवाने को लेकर कई बार अधिकारियों व प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। -रोहतास सैनी, गायत्री प्रज्ञा पीठ


