अमृतसर/तरनतारन | माई भागो लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर के सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले आरोपी प्रिंस ने मंगलवार शाम 6:30 बजे दम तोड़ दिया। प्रिंस जीएनडीयू के आईसीयू में दाखिल था। सीटी स्कैन में पता चला था कि गोली प्रिंस के दिमाग के दाहिने ओर से सिर में बाईं तरफ जाकर फंस गई थी, जिस कारण उसका ब्रेन हेमरेज हुआ और दिमाग में ब्लड क्लॉट के कारण न्यूरो सर्जरी नहीं हो पाई। प्रिंस को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। फिलहाल शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, कार्रवाई के आश्वासन पर परिवार ने बुधवार को छात्रा का संस्कार कर दिया।


