ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आज, स्कूल-दुकानें खुलेंगी दोपहर 12 से 3 बजे तक भंडारी पुल पर जाने से बचें

भास्कर न्यूज | अमृतसर ट्रेड यूनियनें मांगों को लेकर वीरवार को भंडारी पुल पर प्रदर्शन करेंगी। हालांकि इस दौरान स्कूल-कॉलेज, दुकानें और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। यूनियन नेता कामरेड अमरजीत सिंह आसल ने बताया कि प्रदर्शन दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और सरवन सिंह पंधेर भी शामिल होंगे। प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है इसलिए लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक भंडारी पुल पर जाने से बचना चाहिए। बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने मुधल बाईपास पर केंद्र सरकार और अमेरिकी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पुतले फूंके और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष परमिंदर सिंह पंडोरी ने कहा कि डील से अमेरिकी किसानों की आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी मगर भारतीय किसानों की हालत बदत्तर हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *