भास्कर न्यूज | जालंधर डीएवी कॉलेज में 1995 के कॉमर्स बैच के 11 पूर्व छात्र कॉलेज में पहुंचे और अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस बैच में रोहिताश अरोड़ा, सुरजीत कुमार, भूपिंदर मनचंदा, संजय शर्मा, नवतेज खेला, चंदर मोहन, कपिल शर्मा, आशीष, सरबजीत सिंह और नवनीश आहूजा शामिल थे। इस मौके पूर्व छात्रों ने प्रिंसिपल डॉ. अनूप वत्स से मुलाकात की और महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, अव संरचनात्मक प्रगति और विस्तारित दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श करते हुए बातचीत की। इस दौरान पूर्व छात्रों ने उप प्राचार्या प्रो. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, उप रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, डीन एलुमिनाई डॉ. पुनीत पुरी और एलएसी सदस्य डॉ. नवीन सूद से भी बातचीत की। इस आदान-प्रदान में गर्मजोशी, आपसी सम्मान और पूर्व छात्र-संस्थान संबंधों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता झलकती थी। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।


