भाजपा शहरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष मनीष विज की अध्यक्षता में शीतला माता मंदिर स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी और सुभाष सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेश बाघा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया और उनके विचार सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनसंघ की स्थापना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ पंडित उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही और वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। मनीष विज ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र पुनर्निर्माण और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित था। यहां पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, सुभाष सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और जिला सचिव अमित भाटिया और शाम शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *