350वें शहीदी समागम को समर्पित 5वां महान कीर्तन दरबार करवाया

भास्कर न्यूज | जालंधर कादियां स्ट्रीट सेंट्रल मार्केट नजदीक नरिंदर सिनेमा की ओर से समूह संगत के सहयोग से सरबत के भले के लिए और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित 5वां महान कीर्तन दरबार करवाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता उपरांत खुले पंडाल में दोपहर तक दीवान सजाए गए। कीर्तन दरबार के कन्वीनर और बचन सिंह कादियां ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक साहिब द्वारा चलाए गए सरबत के भले मिशन के प्रचार के लिए हर साल विशाल कीर्तन दरबार संगतों के सहयोग से सजाया जाता है। इस साल का कीर्तन दरबार हिंद की चादर 9वें पातशाह धन्य धन्य श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित था। कीर्तन दरबार में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरजीत सिंह के अलावा बीबी बलजिंदर कौर खालसा खडूर साहिब वाले, भाई तजिंदर सिंह पारस, भाई अवतार सिंह तथा भाई गुरप्रीत सिंह के जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। स्टेज की सेवा गुरप्रीत सिंह ने निभाई। कीर्तन दरबार की सफलता और संगत की सेवा के लिए गुरप्रताप सिंह कादियां, दमनदीप सिंह कादियां, परमजीत सिंह कादियां, रमनदीप सिंह कादियां, इंदरपाल सिंह, हरदीप सिंह मिनहास, राज मिश्रा, सुखप्रीत सिंह, हरमिंदर मुंदड़ा, सोमनाथ, अरविंदर पाल सिंह लवली, जसबीर सिंह सचदेवा, प्रधान कुलविंदर सिंह चीमा, सिमरनदीप सिंह कादियां तथा अन्य अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लंगर भी बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *