ट्रेन में गंदगी व टूटी चेयर को लेकर शिकायत की

जालंधर | दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (14679) के कोच में टूटी चेयर और गंदगी को लेकर शिकायत की गई है। रविवार को राजपुरा से जालंधर के लिए यात्री एडवोकेट साजिद सफर कर रहा था। कोच में गंदगी फैली थी। यहां तक कि चेयर भी टूटी हुई थी। इसको लेकर यात्री ने पहले 139 पर कॉल की। वहां से जानकारी मिली कि रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता ने कहा कि सफाई कर्मी से शिकायत की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसलिए ऑनलाइन एप पर शिकायत दर्ज कराई है। कोच में टूटी हुई चेयर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *