सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में यूनियन बजट 2026 पर करवाया सेमिनार

जालंधर | सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में यूनियन बजट 2026 पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें बजट प्रावधानों, सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण और 2047 तक विकसित भारत के विजन पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सीए रणवीर सिंह, सीए आनंद चोपड़ा और सीए महेश परमार उपस्थित रहे। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस.सी. शर्मा ने आर्थिक ढांचे के निर्माण में बजट की भूमिका पर प्रकाश डाला। सवाल-जवाब सत्र में एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ पंजाब के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीए आनंद चोपड़ा ने डायरेक्ट टैक्स, सेक्शन 147-148, चैरिटेबल संस्थाओं व टीसीएस नियमों पर जानकारी दी। सीए महेश परमार ने जीएसटी व इनडायरेक्ट टैक्सेशन पर चर्चा की, जबकि सीए रणवीर सिंह ने बजट के प्रमुख आंकड़े और राजकोषीय ढांचे को समझाया। शिक्षा व स्वास्थ्य में कम आवंटन चिंता का विषय बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *