जालंधर | पैरा शूटर दलबीर सिंह ने 6वीं नेशनल पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया, जिसके दम पर उन्होंने फ्रांस में होने वाली डब्लयूएस पीएस ग्रैंड प्री-2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दलबीर सिंह ने बताया कि मुझे गर्व है कि वह एक बार फिर से इंटरनेशनल स्तर पर भारत का नाम रोशन करेगा। फ्रांस ग्रैंड प्री के लिए क्वालिफाई करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।


