भारत-पाक बॉर्डर पर फिर मिली हेरोइन:करीब दस करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन ड्रोन से फैंकी, बीएसएफ-पुलिस ने मिलकर पकड़ी

बीकानेर के खाजूवाला से एक बार फिर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर फैंकी है, जिसे तस्कर से पहले पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब दस करोड़ रुपए आंकी जा रही है। हेरोइन की डिलीवरी लेने वालों की तलाश की जा रही है। खाजूवाला के कार्यवाहक एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात बॉर्डर से करीब दो किलोमीटर दूर हेरोइन गिराए जाने का शक हुआ था। खाजूवाला पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और हेरोइन जब्त की। चक 14 बीडी के पास पुलिस को हेरोइन का पैकेट मिला, जिसमें करीब दो किलो 25 ग्राम हेरोइन होने की पुष्टि हुई। इसकी कीमत बीस करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एक पीले रंग के पैकेट में ये हेरोइन डालकर ड्रोन के माध्यम से इसे यहां फैंका गया था। इसमें दो छड़े भी लगी हुई थी, जो संभवत ड्रोन से जोड़ने के लिए लगा रखी थी। खाजूवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके पूगल थाना प्रभारी समरवीर को जांच सौंपी है। जनवरी में भी मिली थी हेरोइन इससे पहले आठ जनवरी को खाजूवाला सेतीन किलोमीटर दूर चक चालीस केजेडी में ढाई करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की गई थी। ये हेरोइन भी पाकिस्तान से आए ड्रोन ने गिराई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। तब पांच सौ ग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई थी। कंटेंट सपोर्ट : इस्माइल खान, खाजूवाला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *