हसौद | बाल-संसद कार्यक्रम आयोजन जनवि चिसदा- पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा पीईएम श्री. स्कूल योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। विद्यालय में बाल-संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने संसदीय क्रिया-कलाप का संचालन िकया। बाल-संसदों ने शपथ ग्रहण करने के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाल-संसदों ने प्रश्नकाल के दौरान अचानकमार के जंगल में बाघ की मौत, स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा, मृदा संरक्षण और सेना में महिलाओं की भागीदारी वृद्धि की सरकारी मंजूरी से संबंधित प्रश्न जवाब के लिए सत्ता-पक्ष दिया गया। बाल-सांसदों ने भारत यात्रा में आये रुसी प्रतिनिधि मंडलों का स्वागत किया।


