माशिमं की हेल्पलाइन शुरू परेशानी में मिलेगा परामर्श

भास्कर न्यूज |जांजगीर बोर्ड परीक्षा के डर को कम करने और गाइडेंस देने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है। स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स और पैरेंट्स भी सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर एग्जाम से जुड़ी समस्याएं एक्सपर्ट को बता सकेंगे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि एग्जाम से पहले हेल्पलाइन नंबर में सब्जेक्ट के एक्सपर्ट टीचर स्टूडेंट्स के डाउट्स क्लियर करेंगे और विषय की तैयारी के लिए रणनीति बताएंगे। इससे पहले सिर्फ साइकोलॉजिस्ट ही परीक्षा की तैयारी का तरीका बताते थे और पैरेंट्स को भी गाइड करते थे, लेकिन इस बार काउंसलर के साथ टीचर्स भी हेल्प डेस्क में बैठेंगे। बोर्ड के साथ अन्य क्लास के स्टूडेंट्स भी टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर सकते हैं। पहले चरण में हेल्पलाइन 15 से 27 फरवरी तक रहेगी। दूसरे चरण में हेल्पलाइन की शुरुआत 28 फरवरी से होगी, जो 27 मार्च तक चलेगी। स्टूडेंट्स अच्छे अंक कैसे स्कोर कर सकते हैं। इसकी जानकारी सब्जेक्ट एक्सपर्ट देंगे। इसमें इंग्लिश, मैथ्स, फिजिक्स, के​िमस्ट्री, बायोलॉजी और एकाउंट के एक्सपर्ट शामिल होंगे। हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के एक्सपर्ट परीक्षा के एक दिन पहले स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। इसके साथ ही सप्ताह के 7 दिन साइकोलॉजिस्ट स्टूडेंट्स की समस्या सुनेंगे और उनकी काउंसलिंग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *