पंच कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू

जांजगीर | ग्राम महंत में श्री सिद्ध शक्तिपीठ चंडी दाई मंदिर प्रांगण में यज्ञ आचार्य आचार्य अमित मिश्रा के नेतृत्व में पंच कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ व संगीत में श्रीमद् भागवत का किया जा रहा है। इसमें ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों के विशेष सहयोग से कलश यात्रा संपन्न हुआ। सिद्ध श्री चंडी दाई मंदिर में पूजा अर्चना कर बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। ग्राम के ठाकुर देवता बरम बाबा नया तालाब बजरंगबली का पूजन अर्चना करते हुए पुनः यज्ञशाला में पहुंचे। आयोजन में श्रीधाम वृंदावन वाराणसी व वैदिक ब्राह्मण पहुंचे। गांव के पुरोहित नंदकुमार मिश्रा व सिद्ध शक्तिपीठ चंडी दाई मंदिर के संरक्षक ठाकुर देवेश सिंह श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य जजमान ठाकुर प्रदुमन सिंह विष्णु महायज्ञ के मुख्य जजमान ठाकुर दिलीप सिंह मदन यादव ठाकुर भुवनेश्वर सिंह मोहनलाल श्रीवास राजेंद्र पटेल सभी जजमान भगवान यज्ञ नारायण का पत्नी सहित नगर भ्रमण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *