भास्कर न्यूज | जांजगीर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट एसएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। नीट एसएस के इच्छुक उम्मीदवार natboard.edu.in पर जाकर 24 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। नीट 29 और 30 मार्च 2025 को होगी। नीट एसएस के परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित होंगे। नीट एसएस 2024 की जरूरी डेट्स और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने नीट एसएस 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। नीट एसएस का मतलब है नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशलिटी। यह परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन डॉक्टर्स के लिए है, जो सुपर स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं। अगर आप भी इसमें रुचि रखते हैं और योग्य हैं, तो natboard.edu.in की मदद से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नीट एसएस परीक्षा 29 और 30 मार्च, 2025 को होगी। रिजल्ट 30 अप्रैल 25 तक आ जाएगा। इसमें आपको सभी जरूरी बातें मिल जाएंगी। आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2025 है। बिना देरी के तुरंत आवेदन कर दें। ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को जरूर पढ़ लें जहां पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। छात्र ऐसे कर सकते हैं आवेदन { आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। { होम पेज पर एग्जामिनेशन टैब पर क्लिक कर लें। { नीट एसएस लिंक को क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा। { एप्लीकेशन लिंक क्लिक करें, जहां आवेदन फॉर्म भरकर फीस भुगतान करना हो। { भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।


