केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में मनाया दादा-दादी, नाना-नानी दिवस

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को दादा-दादी, नाना-नानी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ खास पल साझा किए। आयोजन में न केवल पीढ़ियों के बीच के बंधन को मजबूत किया, बल्कि बच्चों को अपने पारिवारिक मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्रों ने नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कार्यक्रम में छात्रों ने स्वागत गीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से कक्षा 1 और 2 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा, दादा-दादी के लिए विशेष खेल आयोजित किए गए, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य पी.के.टेलर थे। इस मौके पर उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया और इस तरह के आयोजनों की सराहना की। विशेष अतिथि के रूप में रोहतास सिंह यादव और गायत्री यादव ने भी अपने शब्दों से आशीर्वाद दिया और इस पवित्र अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन राकेश कुमार, जागृति यादव के साथ विद्यार्थी अनन्या और समरिन ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश कुमार बुनकर ने स्वागत भाषण दिया और इस पवित्र बंधन को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *