आरओबी निर्माण के चलते बदलाव जयपुर | पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा मंडल के गंगापुर सिटी-मथुरा सेक्शन पर गंगापुर सिटी-छोटी ओडई स्टेशनों के बीच रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसकी वजह से ट्रेन नंबर 79601/02 अजमेर-गंगापुर सिटी-अजमेर डेमू 21,22 फरवरी को बाम्हणी तक संचालित होगी। यानी ट्रेन दोनों तरफ से बाम्हणी-गंगापुर सिटी-बाम्हणी के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी डेमू 24 फरवरी को जयपुर मंडल में 15 मिनट, 19722 बयाना-जयपुर 21,23 फरवरी को कोटा मंडल में 30 मिनट और 19722 बयाना-जयपुर 22 फरवरी को कोटा मंडल में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।


