थाना पुलिस, स्पेशल टीम व सीएसटी लुटेरों की तलाश में जुटी, फुटेज खंगाले, ​संदिग्धों को हिरासत में लिया

झोटवाड़ा इलाके में शुक्रवार को दिन-दहाड़े कलेक्शन एजेंट से 5 लाख रुपए लूटने वाले बदमाशों को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। बदमाशों की तलाश के लिए झोटवाड़ा थाना पुलिस के अलावा वेस्ट जिले की स्पेशल टीमों के साथ-साथ कमिश्नरेट की सीएसटी को लगाया है। सभी टीमें बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर मूवमेंट चेक कर रही है। {डीसीपी वेस्ट अमित कुमार व एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने शनिवार को सभी टीमों से प्रगति रिपोर्ट लेकर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए और कुछ संदिग्धों को हिरासत लिया है। संदिग्धों से पूछताछ की है। {गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झोटवाड़ा इलाके में कबानी चौराहे के पास कलेक्शन लेने एजेंट ढहर का बालाजी निवासी पीयूष अग्रवाल के सिर में डंडे से हमला किया और हथियार की नोंक पर 5 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए थे। बदमाशों ने वारदात के दौरान मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पीड़ित पीयूष करीब एक माह से एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए कैश कलेक्शन एजेंट के रूप में काम कर रहा था। {फुटेज में सामने आया कि पीड़ित शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कार्यालय से कैश लेकर बाहर निकले और जैसे ही बाइक पर बैठे तो एक कार आई और 4 बदमाश उतरे। जिन्होंने हमला किया और करीब 25 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *