जयपुर | शहर के करधनी व वैशाली नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिलाओं से बैग लूट लिए। इस संबंध में पीड़िताओं ने संबंधित पुलिस थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पहली वारदात : करधनी इलाके में बदमाशों ने कृष्णा विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट ले गए। बैग में 25700 रुपए रखे हुए थे। इस संबंध में पीड़िता के पति कृष्णा विहार निवासी महिपाल सिंह ने शुक्रवार को करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरी वारदात : वैशाली नगर इलाके में ए-ब्लॉक में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट ले गए। इस संबंध में पीड़िता महाराणा प्रताप मार्ग निवासी अनुजा यादव ने शुक्रवार को वैशाली नगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बैग में मोबाइल व जरूरी दस्तावेज रखे थे।


