अखंड भारत; संस्कृति, संप्रभुता एवं सामर्थ्य विषय पर कार्यशाला

जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को प्रो.मधुकर श्याम चतुर्वेदी दशम स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान ‘अखंड भारत : संस्कृति, संप्रभुता एवं सामर्थ्य विषय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवि की कुलपति प्रो.अल्पना कटेजा ने कहा कि अखंड भारत एक वृहद विचार है, जिसे मात्र भौगोलिक स्वरूप में ही नहीं देखा जाना चाहिए। प्रमुख वक्ता दक्षिण एशिया अध्ययन केन्द्र , जवाहर लाल नेहरु विवि नई दिल्ली के प्रो.संजय कुमार भारद्वाज ने कहा कि विभिन्नता में एकता की विशेषता भारतीयता को प्रकट करती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.जितेन्द्र सोनी, प्रो.इनाक्षी चतुर्वेदी, विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.श्याम मोहन अग्रवाल उपस्थित थे। डॉ.मुकेश कुमार वर्मा ने प्रो.मधुकर श्याम चतुर्वेदी का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.हंसा चौधरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *