खाटूधाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

जयपुर | जयपुर से खाटू श्याम के लिए पदयात्राओं का दौर शुरू हो गया है। बाबा हरिशचंद्र मार्ग के कानजी पुरोहित जी की गली से म्हारी झोपड़ी पधारो श्याम संस्था की ओर से 23वीं पदयात्रा शनिवार को रवाना हुई। राजकुमार कुमावत ने बाबा श्याम के निशान की पूजा-अर्चना कर मोरपंखी धारण कराई। यात्रा में श्रद्धालु हाथों मे निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते नाचते गाते खाटूधाम के लिए रवाना हुए। यात्रा 17 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेगी। लखदातार की पूजा-अर्चना के साथ बाबा श्याम को ध्वज अर्पित किए जाएंगे। संस्था की ओर से 7 मार्च और 8 मार्च को गोविंदगढ़ के ग्राम ढोढसर सीकर रोड पर भंडारा आयोजित किया जाएगा। 8 मार्च को भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें बाबा श्याम का आकर्षक फूलों का दरबार सजाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *