झारखंड में लगातार बदल रहा मौसम:कल से फिर चढ़ेगा पारा, 18 से छाएंगे बादल, 20 फरवरी को हो सकती है बारिश

रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान एक बार फिर चढ़ेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल से मौसम में बदलाव होगा। न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान एक बार फिर 16 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। रांची सहित कई जिलों का बदलेगा तापमान मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार 18 फरवरी से रांची सहित राज्य के कई जिलों का मौसम बदलेगा। 20 और 21 फरवरी को बादल छाएंगे। गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इधर पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इससे सर्द हवाओं से हल्की राहत मिली है। हालांकि, अभी भी 8 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री और सबसे कम तापमान खूंटी का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। 15 दिनों में तापमान में 6 डिग्री का उतार-चढ़ाव रांची सहित राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े पैमाने पर उतर चढ़ा हुआ है। कई जिलों के तापमान में 6 डिग्री तक का उतार चढ़ाव हुआ है। 2 दिन पहले रांची का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में पांच-पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इस वजह से दिन में अचानक बड़ी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली थी लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं से सुबह और शाम में अचानक ठंड बढ़ गई। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 27 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 11.2 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *