मुआवजे की मांग को लेकर लातेहार NH-39 जाम:ट्रेलर की टक्कर से घायल होटल मालिक की मौत, तीन बच्चों के परिवार ने 25 लाख रुपए मांगे

झारखंड के लातेहार में एक दर्दनाक घटना में प्रिंस होटल के मालिक उपेंद्र राम की मौत के बाद परिवार ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 को जाम कर दिया। गुरुवार को होटल के बाहर पानी का छिड़काव करते समय एक ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपेंद्र की शनिवार शाम रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी और मां गायत्री देवी ने बताया कि उपेंद्र परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। तीन छोटे बच्चों के पिता की मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। परिजनों ने 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस और अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो और थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। सड़क जाम के कारण एनएच-39 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना गुरुवार को उस समय हुई। जब उपेंद्र यादव होटल के बाहर धूल कम करने के लिए पानी छिड़क रहे थे। इसी दौरान पास खड़ा एक ट्रेलर अचानक पीछे की ओर ढल गया और उपेंद्र उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *