हजारीबाग में सौतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ एक साल तक रेप किया। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता की मां उसे बीमार समझकर डॉक्टर के पास ले गई। जहां जांच में पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती है। आरोपी पिता मोहम्मद सज्जाद आलम (45) पेलावल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह सिलाई का काम करता है। पीड़िता की मां कैटरिंग में काम करती हैं। जब चाहा तब बनाया शिकार बच्ची ने पुलिस को बताया कि जब उसकी मां शादियों में रात को काम पर जाती थीं, तब आरोपी पिता उसके साथ रेप करता था। न केवल रात में, बल्कि दिन में भी मौका मिलते ही वह अपनी हवस का शिकार बनाता था। हत्या करने की धमकी देता था आरोपी आरोपी पिता बच्ची को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और उसकी मां को मार डालेगा। इसी डर के कारण पीड़िता ने एक साल तक यह बात छिपाए रखी। पुलिस ने मां की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


