भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के गजवा पंचायत के बाघाकोला गांव के उमेश यादव पिता टेमन यादव के कच्चे मकान में शुक्रवार आधी रात को आग लगने से घर में रखे लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गया। इस संबंध मे भुक्तभोगी उमेश यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार रात्रि की है।हमसब सोये हुये थे। आग लगने के कारण अचानक उठे तो घर पूरी तरह आग की चपेट में था। हो हल्ला होने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया। तब तक घर में रखे जमीन का दस्तावेज, आधार, मोबाईल, नगद रखे 20,550/ रूपये, प्याज एक क्विंटल,धान पांच क्विटल, चावल दो क्विंटल, मसाला, बैट्री, सोलरप्लेट, कपडा ,जेवर सहित कई समान जल कर राख हो गए।


