महाकाल दर्शन के लिए 1.29 करोड़ श्रद्धालु ज्यादा आए:इस साल चढ़ावे में ‌165 करोड़ आए, पर ये गर्भगृह में प्रवेश बंद होने से पिछले साल से कम

बाबा महाकाल मंदिर में इस साल 6.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इससे मंदिर में 165.82 करोड़ रुपए चढ़ावे में आए। हालांकि, 2023 की तुलना में इस साल यह चढ़ावा 18.16 करोड़ रुपए कम है। इसकी प्रमुख वजह- श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध बताया जा रहा है। हालांकि, 4 वर्षों में महाकाल मंदिर को प्राप्त दान में 8 गुना वृद्धि हुई है। इस साल मंदिर को 2.42 करोड़ रु. मूल्य की 399 किलो चांदी और 95.29 लाख रु. मूल्य का 1.553 किलो सोना श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किया गया। गर्भगृह में दर्शन के लिए 750 और 1500 रुपए की रसीद कटाने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर को 21 करोड़ रु. का दान मिला है। शीघ्र दर्शन से 5 करोड़ ज्यादा मिले
महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि इस साल शीघ्र दर्शन से 48.99 करोड़ रुपए की राशि मिली। पिछले साल 43.90 करोड़ रुपए मिले थे। इस बार 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। दान की राशि मंदिर के विकास कार्य और सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। -नीरज सिंह, कलेक्टर, उज्जैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *