बड़वानी में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड:6 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, स्कूलों का बदला समय, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बड़वानी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट के कारण ठंडक और अधिक महसूस हो रही है। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर दिख रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। रात के तापमान में तेज गिरावट होने से रात में ठंड और अधिक बढ़ गई है। वहीं दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने पर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब सुबह 9 बजे से लगेंगे स्कूल कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के समय में बदलाव किया है। आदेशानुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। हालांकि, परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी। पिछले पांच दिनों का तापमान रिकॉर्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *