दंपति पर गिरी कपड़ो की पोटलिया दबने से हुई मौत:पुश्तैनी काम करने 15 दिन पहले सवाई माधोपुर गए थे, गुजरात के अहमदाबाद के पास चरारागांव के सरपंच भी है

कोटा के नयापुरा इलाके गुजराती बस्ती के मुखिया राजू गुजराती (60) उनकी पत्नी नर्मदा गुजराती (58) के ऊपर कपड़े की पोटलिया गिरने से मौत हो गयी। 15 दिन पहले से अपने पुश्तैनी कार्य के लिए कोटा से सवाई माधोपुर गए हुए थे। रेलवे स्टेशन के सामने धर्मशाला में रेंट पर कमरा लेकर अपना कार्य कर रहे थे। इनका पुश्तैनी कार्य पुराने कपड़े लेकर नए बर्तन देना है। पुत्र विक्की गुजराती ने बताया कि हम लोग आज भी अपना पुश्तैनी काम करते हैं इसी के चलते माता-पिता सवाई माधोपुर में पिछले 15 दिन पूर्व गए थे। 15 दिन में लगभग 30 से 40 पोटलिया कपड़े की इकट्ठी हो गई थी। कपड़े की पोटलियों को अपने रूम में एक के ऊपर एक रखी हुई थी। 14 फरवरी की रात को 11 बजे के लगभग खाना खाकर दोनों आराम करने के लिए अपने रूम में चले गए। रूम की कुंडी अंदर से बंद कर ली नित्य प्रतिदिन सवेरे 6 बजे उठने वाले दोनों जब 8 बजे तक रूम से बाहर नहीं आए तो उनके अन्य साथियों ने रूम का दरवाजा खटखटाया काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर उन लोगों ने कोटा मुझे सूचना दी को सूचना दी। उनसे कहा आप रूम का दरवाजा तोड़कर देखें तब उन लोगों ने रूम की खिड़की को तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। कपड़े की सभी पोटलिया उनके ऊपर गिरी हुई थी। पोटलियों को हटाकर देखा तो तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। साथियों ने सवाई माधोपुर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने अपनी कार्यवाही की। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा पति-पत्नी की डेड बॉडी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्म योगी ने बताया कि सवाई माधोपुर से डेड बॉडी लेकर के परिजन कोटा पहुंचे। राजू गुजराती के परिवार में चार पुत्रियां दो पुत्र है। कोटा गुजराती बस्ती समाज के मुखिया भी है। सामाजिक सरोकारों में रुचि होने के कारण गुजरात केअहमदाबाद के पास चरारा गांव के सरपंच भी है। कोटा में भी गुजराती बस्ती में माताजी के मंदिर की स्थापना की एवं उसके मुख्य पुजारी भी हैं। वर्ष में एक बार भव्य गरबा आयोजन भी करवाते हैं। क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में बराबर उनकी रुचि होने के कारण नयापुरा क्षेत्र में लोकप्रिय है। पति-पत्नी की हादसे में हुई इस दुखद मृत्यु से पूरी नयापुरा क्षेत्र गुजराती बस्ती में शोक व्याप्त हो गया है। आज इन दोनों पति-पत्नी का नयापुरा मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *