चित्तौड़गढ़ में बढ़ने लगा गर्मी का असर:अधिकतम तापमान में लगातार उछाल, रात का पारा स्थिर

चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात का पारा स्थिर बना हुआ है। अब धूप भी चुभने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी पड़ेगा। फरवरी में ही पहुंचा 35 डिग्री पर तापमान चित्तौड़गढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह से ही धूप अब चुभने लगी है। दोपहर को तीखी धूप के कारण गर्म कपड़े भी नहीं पहने जा रहे हैं। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन का तापमान अब 35 डिग्री के ऊपर चला गया है। सिर्फ 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दोपहर का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन रात का पर अभी भी स्थिर है। रात का टेंपरेचर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस साल फरवरी महीने में ही टेंपरेचर 35 डिग्री पार जा चुका है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव 17 से 20 फरवरी तक राजस्थान में रहेगा। जिसके कारण बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बरसात भी होगी। इसके लिए चित्तौड़गढ़ जिले को कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *