कोंडागांव जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को 275 मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। 17 फरवरी को होने वाले मतदान में मतदाता सुबह 6:45 से दोपहर 2:00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश भोई और उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने मतदान दलों को रवाना किया है। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।


