गरियाबंद| नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने 15 मे से 09 सीटें जीती। वही कांग्रेस को 4 और निर्दलीय को 2 सीट मिली। चुनाव में सबसे ज्यादा रिकार्ड 375 मतो से आसिफ मेमन ने जीत दर्ज की। आसिफ मेमन को कुल 453 मत मिले, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश रामटेके को महज 78 मत मिले। गरियाबंद के निकाय चुनाव के अब तक इतिहास में पहली बार किसी वार्ड में किसी प्रत्याशी को इतने अधिक मत मिले और हार जीत का अंतर भी पहले बार 300 के पार पहुंचा।


