गुमला | झारखंड राज्य कुश्ती संघ का 25वीं सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन रांची में आयोजित हुई। कुश्ती के खिलाड़ियों को बढ़ावा के लिए गुमला जिला के कुश्ती संघ के जिला सचिव नीलेश कुमार साहू को इंडियन हॉकी संघ के महासचिव भोलानाथ सिंह और झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही मनोबल बढ़ाते हुए खेल नगरी गुमला जिला के ख्याति प्राप्त कुश्ती को बढ़ावा देने वाले जिला के होनहार कुश्ती खिलाड़ी नीलेश को नेशनल खिलाड़ियों ने बधाई दी।


