भास्कर न्यूज | भरनो करंज थाना परिसर में थाना प्रभारी आशीष केशरी ने करंज थाना अंतर्गत सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्हें साइबर अपराध के विषय में बताया। कहा कि अक्सर ग्रामीण साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर के प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से पैसे भेज देते हैं। प्रज्ञा केंद्र संचालक के जागरूक रहने पर ऐसे फसे ग्रामीणों को मदद कर सकते हैं, उन्हें बचा सकते हैं। इस संबंध में प्रज्ञा केंद्र संचालकों को जागरूक किया गया। संचालकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनुरोध किया। साथ ही हिदायत दी कि अवैध लेन-देन से दूर रहें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | गुमला चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा गुमला जिले के नागफेनी स्थित आईआरबी कैंप ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। सुबह 7 बजे से प्रारंभ इस परीक्षा में दौड़, साइकिलिंग और अन्य शारीरिक दक्षता जांच की जा रही है। परीक्षा 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें सरकार के दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देश दिया है कि चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न की जाए। पहले दिन कुल 442 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया, जिसमें 75 महिलाएं और 367 पुरुष शामिल हैं। यह परीक्षा पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रशासन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी।


