भरनो में अफीम की खेती के लिए चलाया सर्च अभियान

भास्कर न्यूज | भरनो क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती के विरुद्ध भरनो पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रखंड के अमलिया और रायकेरा आसपास जंगल के एरिया में सर्च अभियान चलाया। इस निमित भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति और प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा सहित पुलिस कर्मियों और वन विभाग के कर्मियों ने जंगल के अंदर पैदल सर्च अभियान चलाया। क्षेत्र में कहीं भी अफीम/पोस्ता की खेती नहीं पाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी और वनपाल ने लोगों को अफीम की खेती से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक भी किया। इस मौके पर वनरक्षी अकील अहमद, विक्रम सिंह सहित पुलिस जवान और वन विभाग के कर्मी मौजूद रहें। जंगल में सर्च अभियान चलते। भरनो पुलिस व वन ​िवभाग ने चलाया संयुक्त अभियान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *