न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा, कनकनी बढ़ी

साथ ही चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है। इससे पहले रविवार को लोहरदगा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। बताया गया 21 दिसंबर से बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगे कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बीच बीच एक दो दिन और भी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। भास्कर न्यूज | लोहरदगा फेंगल का असर लोहरदगा में खत्म होने के बाद से निरंतर ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम खुलने के बाद से ही न्यूनतम पारा में 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई थी। जिसके बाद सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान अबतक का सबसे कम 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जिससे एकाएक कनकनी बढ़ी है। इस बीच सुबह से देर शाम तक शीतलहरी जारी रही। बीच बीच में जोरदार हवाएं भी चली। सुबह और शाम कोहरा का प्रकोप बना रहा। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने प्रतिष्ठानों को ठंड के कारण बाजार ना रहने के कारण जल्द ही बंद कर घर को लौट गए। वहीं कई लोगों में अब तक नप द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने की चर्चा रही। गुमला | जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्र यथा गुमला, चैनपुर और बसिया में डीजीपी से मिले निर्देश पर 18 दिसंबर को पुलिस विभाग का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले के पुलिस कप्तान शंभू सिंह के निर्देशन पर व्यापक प्रचार प्रसार अभियान शुरू किया गया है। साथ ही निर्देश के आलोक में आम जनों द्वारा पुलिस से किसी भी प्रकार का सहयोग हेतु मोबाइल, व्हाट्सएप व ईमेल आईडी जारी किया गया है। संपर्क व शिकायतों के लिए आमजन मोबाइल नम्बर जारी किया गया है। भास्कर न्यूज | गुमला गुमला-लोहरदगा मुख्य मार्ग स्थित नवडीहा के समीप रविवार को देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार मजदूर सुनील उरांव की सोमवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृत मजदूर सुनील नवडीहा करंज टोली गांव का रहने वाला था। उसकी मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चूंकि वह घर का इकलौता कमाने वाला था। उसी की कमाई से घर का चूल्हा जलता था। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि मजदूर सुनील प्रत्येक दिन की तरह घर से मजदूरी करने निकला था। इसके बाद वह देर शाम को मजदूरी लेकर घर लौट रहा था। वहीं परिजन उसके लौटने का राह तक रहे थे। तभी परिजनों को यह जानकारी हुई कि नवडीहा के समीप एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग निकला है।जिसमे वह घायल हो गया है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुच कर मजदूर को इलाज के लिए घाघरा स्वास्थ्य उप केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। सभी जरूरी दवा व सुई दी गई। इसके बाद सोमवार को सुबह इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। तीन वर्ष बाद अधिक ठंड विभाग के अनुसार 3 वर्षों में इस वर्ष दिसंबर माह में ठंड अधिक गिरा है। बीते कुछ वर्षों पर ध्यान दिया जाए तो दिसंबर माह के अंतिम दौर में न्यूनतम पारा चार से पांच डिग्री तक जाता था। जो इस वर्ष शुरुआती दौर में ही पहुंच चुका है। वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो दिसंबर माह के शुरुआती समय में 8 से 9 डिग्री तक तापमान रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *