2 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे एमबीएस अस्पताल के ठेकाकर्मी:मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, कार्य बहिष्कार के चलते कई विभाग हुए प्रभावित

संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमबीएस के ठेका कर्मियों ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। 9 बजे से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठेका कर्मियों का 23 माह से एरियर भुगतान बकाया चल रहा है। एरियर भुगतान के लिए ज्ञापन भी दिया गया। जिनमे लैबटेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेशन, हेल्पर, फिजियोथैरेपिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, रेडियोग्राफर विभाग में कार्य कर रहे ठेका कर्मी ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चिकित्सा विभाग निविदाकर्मी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंगोर ने बताया कि राजस्थान सरकार के श्रम विभाग द्वारा 1 जनवरी 2023 को 26 रुपये की प्रतिदिन वेतन बढ़ोत्तरी की गई थी व दिसंबर 2024 को बढ़ा हुआ वेतन दिया जा रहा है। लेकिन एरियर का भुगतान आज दिनाँक तक नही हुआ इसी कारण विभागों के प्रभारियों के साथ बैठक रख हमारे संगठन की शक्ति प्रदर्शन के लिए हमारे हकों को दबने नही देने के लिए आज प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया है। अगर चिकित्सालय प्रशासन ने एरियर का भुगतान नही करवाया तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस संबंध में कई बार अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन भी दे चुके हैं। उसके पश्चात भी आज दिनांक तक एरियर भुगतान नहीं हुआ। इस कारण कार्मिको में रोष व्याप्त है। समस्त कार्मिको ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार से यह विभाग हुए प्रभावित
अस्पताल में हुए 2 घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते कई विभाग प्रभावित हुए जिनमे भामाशाह काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर,दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे विभाग, केंद्रीय प्रयोगशाला, ब्लड बैंक RGHS काउंटर,केश काउंटर, रिकॉर्ड रूम, नर्सिंग कॉलेज स्टोर ये सभी विभाग 2 घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते प्रभावित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *