कोडरमा घाटी में बस में ट्रक ने मारी टक्कर:धनबाद से बिहार शरीफ जा रही बस, टक्कर की वजह से बस पलटी, 2 घायल

झारखंड के कोडरमा में सड़क हादसा हुआ। कोडरमा घाटी के नौंवा माइल के पास सड़क किनारे खड़ी धनबाद से बिहार शरीफ जा रही यात्री बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस मौके पर ही पलट गई। हादसे में बस पर सवार बिहार के वैशाली शिवनगर के दो यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान रेशमा देवी (पति उमेश राज) और राजा कुमार (पिता पंकज राय) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में बस के ऊपर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *