राज्य में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में झारखंड पुलिस जल्द ही नई डिजिटल वायरलेस तकनीक से लैस होगी। थानों और ओपी में पुराने हो चुके संचार उपकरणों की जगह अब अत्याधुनिक डिजिटल डिवाइस लगाए जाएंगे। सूचना आदान-प्रदान में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने 893 नए डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई इलाकों में पुराने एनालॉग सिस्टम के कारण संदेशों के प्रसारण में व्यवधान आता था, जिससे आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता था। नए डिजिटल सिस्टम के लागू होने से संचार अधिक स्पष्ट, सुरक्षित और तेज होगा। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए एडीजी आधुनिकीकरण की अध्यक्षता में छह सदस्यीय विशेष कमेटी बनाई गई है। कमेटी में आईजी अभियान, डीआईजी कार्मिक, वित्त विभाग के अवर सचिव आदि शामिल हैं। इन उपकरणों की होगी खरीद


