सीएमपीडीआई : तकनीकी निदेशक होंगे आनंद मोहन

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआई के नए तकनीकी निदेशक आनंद मोहन होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने गुरुवार को साक्षात्कार के बाद उनके नाम की सिफारिश की है। आनंद मोहन वर्तमान में ईस्टर्न कोलफील्ड्स में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। इंटरव्यू में 11 अधिकारियों की उम्मीदवारी पर विचार किया गया। विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने आनंद मोहन को उपयुक्त पाया और उनके नाम की सिफारिश कर दी। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से आदेश जारी होने के बाद आनंद मोहन पदभार ग्रहण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *