महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इन्द्रपुरी शिव मंदिर रातू रोड के मुख्य द्वार से शिव बारात निकलेगी, जो मेट्रो गली होते हुए रातू रोड से राणी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, जेजे रोड, शहीद चौक पहुंचेगी। वहां से वापस आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण पहुंचेगी, जहां बारात का स्वागत होगा। प्रमुख ट्रैफिक रूट में बदलाव इस प्रकार हैं


